फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का सत्यापन करेंगे एनसीसी कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




















































मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों का सत्यापन अब एनसीसी कैडेट्स करेंगे। अभियान में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है। पहले चरण में विकास खंड सिटी और छानबे के 10-10 ग्राम पंचायतों में शौचालयों का सत्यापन उनसे कराया जाएगा। वे अपनी रिपोर्ट एडीओ पंचायत के माध्यम से एक सप्ताह में जमा करेंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय विहीन घरों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। धन देने के बावजूद शौचालयों को बनवाने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं।। शौचालयों के निर्माण और उपयोग का जिला प्रशासन सत्यापन कराता है। व्यक्तिगत शौचालयों का थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन कराने की व्यवस्था है। इसके लिए केबी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को लगाया गया है। जिसमें विकास खंड सिटी में सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय कुमार मौर्य की निगरानी में अहमलपुर, बिकना, अर्जुनपुर, छीतपुर, गोपालपुर, सिनहर कला, मसारी, लेढु, खजुरी और चेरुईराम तथा विकास खंड छानबे में एडीओ पंचायत अभयराज की निगरानी में भाऊ सिंह का पुरा, बीजर कला, बबुरा, गोनौरा, नगवासी, नदिनी, नौगांव, कुशहा, कोलाही और नरोईया में जांच करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि अभियान के तहत बने व्यक्तिगत शौचालयों का सत्यापन एनसीसी कैडेट्स से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें