फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्सोल्लास के साथ के मनाया गया बारावफात का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो अलैह सल्ल्म के यौमे पैदाईश बारह रबियल अव्वल के मौके पर जिले के गामीण इलाकों में भी जश्न ए जुलूस निकाला गया। जुलूस में आगे आगे ऊंट, घोड़ा के अलावा वाहनों पर मक्का मदीना का हूबहू बनाया गया झांकी लोगों को बरबस ही आकर्षित कर रही थी। जुलूस को सकुशल निकलवाने के लिए पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
विज्ञापन

चुनार संवाददाता के अनुसार हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिन पर नगर के दरगाह शरीफ मुहल्ले के लोगों ने इलाके में भव्य सजावट करने के साथ ही जुलूस निकालकर जश्न मनाया। जुलूस में शामिल लोग मजहवी झंडा फहराते हुए जगह जगह रूककर नातिया कलाम पढ़ने के साथ ही पैदाइस जनाब मुहम्मद साहब मुबारक हो मुबारक हो के नारे लगाते रहे। जुलूस दरगाह शरीफ से निकलकर टेकौर तिराहा, भरपुर, कोतवाली मार्ग, सर्राफा बाजार, कसाई महाल, गोला बाजार, चौक बाजार के रास्ते होते हुए वापस दरगाह पहुंची। इस मौके पर दरगाह शरीफ स्थित अंजुमन जामिया सुलेमानिया उस्मानिया मदरसे के बच्चों ने शिद्दत के साथ मुहम्मद साहब के जन्म दिन का जश्न मनाया। इस दौरान वकील अहमद, मुख्तार अहमद शौकत अली, कुतुबुददीन, मुश्ताक, कयामुददीन, बाबू भाई, नियाजुद्दीन आदि मौजूद रहे। अहरौरा संवाददाता के अनुसार मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जुलूसे मोहम्मदी निकाल कर लोगों ने बारावफात का पर्व धूमधाम से मनाया। शनिवार की सुबह नगर के बुढ़ादेइ से बारावफात का जुलूस निकाला गया। जुलूस नई बाजार होते हुए सत्यानगंज से अहरी के मैदान पर पहुंचा जहां मौलाना अंसारुल हक ने नातीया कलाम पढ़ा। इसके बाद जुलूस टिकरा, खड़ंजा, तकिया, चौक बाजार होते हुए वापस बुढ़ादेइ स्थित इमाम शाह चौक के मैदान पर पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में लोग ऊंट और घोड़ा पर सवार होकर मोहम्मद साहब के नारे लगाते रहे। इस दौरान काफी संख्या मे लोगों ने मुहम्मद साहब के पैगाम को लोगों को बताया गया। जुलूस मे गंगा जमुनी तहजीब झलकती रही। बारावफात के जुलूस में नवनिर्वाचित चेयरमैन गुलाब मौर्य, पूर्व चेयरमैन दिलदार सोनकर ने लोगों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस दौरान सदरे आला, शाकिर खां, अशफाक अहमद, निसार अहमद, सीराजुद्दीन, हाजी शमीम, शकील, महंगु, मोहम्मद हदीश, वसीमुद्दीन आदि रहे। जुलूस में भारी भीड़ के चलते पुलिस को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। थाने की फोर्स व थानाध्यक्ष सुरक्षा में लगे रहे। मड़िहान संवाददाता के अनुसार हर्षोल्लास से मनाया गया मड़िहान में नबीब मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव*चौदह सौ बर्ष पूर्व आज ही के दिन जन्मे नबीबमोहम्मद साहब का जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। ख़ुशी के इस अवसर पर रोशनी तथा महफिल व मिलाद का आयोजन किया गया। इलाहबाद के सायर हाफी महताब व हाफी इजहार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिगना संवाददाता के अनुसार पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन पर धूमधाम के साथ घोडा़, ऊंट व बाइक के साथ छानबे क्षेत्र के विजयपुर, नरोइया, जरैला, भांवा, हरगढ आदि स्थानों पर बारावफात के अवसर पर जूलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें