फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज के फिएस्टा में तीन पीढ़ियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में वार्षिक समारोह के अंतर्गत फिएस्टा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में छात्रों एवं अभिभावकों के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में किंडर गार्टेन विंग तथा बजाज एजुकेशन सेंटर के सैकड़ों छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन के लिए अभिभावकों को तीन कटेगरी में बांटकर आयोजन को आकर्षक बनाने की पहल की गई थी। पहली कटेगरी में ग्रैंड पैरेंट्स तथा दूसरी कटेगरी में मदर्स तथा तीसरी कटेगरी में फादर्स को शामिल किया गया था। ग्रैंड पैरेंट्स के लिए क्वीज तथा फन गेम का आयोजन हुआ। जिसमें उनसे धर्म पुराण एवं फिल्म से जुड़े प्रश्न पूछे गए। मदर्स कटेगरी में बेस्ट आउट ऑफ द बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने सुंदर हस्त शिल्प एवं क्राफ्ट का प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ था। फादर्स कटेगरी में भरी कई रोचक क्वीज एवं फन गेम का आयोजन हुआ। सभी वर्ग के प्रथम, द्घितीय एवं तृतीय विजेताओं को स्कूल के डायरेक्टर परितोष बजाज ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम तीन पीढ़ियों को एक साथ जोड़ने का अनूठा पहल था, जिसमें बच्चे उनके माता पिता एवं उनके दादा दादी ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को जो उचाई प्रदान किया। वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। धन्यवाद ज्ञापन डायरेक्टर ज्योति बजाज ने किया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या शिवानी कौशिक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें