फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस नही चलने वाराणसी जाने में होती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीखड़। विकास खंड सीखड़ के लोगों को वाराणसी जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने खैरा से वाराणसी तक सरकारी बस चलाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि पाहो से वाराणसी के लिये एक बस चलती है, जो एक बार ही जाती है। बस लौटती नहीं है। इसके चलते जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खैरा से राजातलाब तक प्राइवेट साधन से जाना पड़ता है उसके बाद राजातालाब से वाराणसी दूसरे वाहन से जाना पड़ता है जहाँ किराया तो अधिक लगता ही है समय की भी बर्बादी होती है। खैरा से वाराणसी के लिये पाहो, डोमनपुर, धनैता, बिदापुर, बगहा, हासीपुर, फुलहा, पचराव, बटौवा आदि गांव के लोगों का बराबर आना जाना रहता है। खैरा से प्राइवेट वाहन चलती है, जिससे राजा तालाब पहुंचने में ही घंटा भर समय लग जाता है। खैरा से वाराणसी की दूरी 30 किलो मीटर है। ग्रामीण महेश्वर पाठक, पारस नाथ सिंह, प्रधान, शिव बहादुर सिंह प्रधान, जय प्रकाश दुबे, धीरज त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, अमरेश शुक्ला, अतुल मान सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, सुरेश सिंह, संतोष मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, सर्वेश पाठक आदि ने तत्काल खैरा से वाराणसी के लिये तत्काल सरकारी बस चलाये जाने की मांग की हैं । बता दें कि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने सीखड़ ब्लॉक के लोगों की समस्याओं को देखते हुए कैंट स्टेशन तक बस सेवा शुुरु कराने की पहल की है। इसके लिए उन्होंने परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को पत्र भेज चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें