फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक आफिसर व्यवस्था से होगी अब धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। धान खरीद वर्ष 2017-18 के लिए जिले में तैयारियों शुरू कर दी गई है। खरीद में पारदर्शिता और समस्याओं के निराकरण के लिए लिंक अफसर तैनात किए जाएंगे, जो किसी कारणवश खरीद नहीं होने पर क्रय कराना सुनिश्चित करेंगे। किसानों की खरीद संबंधी समस्या के निराकरण के लिए समिति का गठन किया गया है।
धान की फसल तैयार होने में अभी दो महीने का वक्त है लेकिन खरीद की तैयारियां अब से ही शुरू कर दी गई हैं। धान खरीद प्रभावित नहीं हो इसके लिए लिंक अधिकारी भी तैनात किए जा रहे हैं। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी के लिए तहसील का क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अथवा केंद्र प्रभारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तहसील के लिए ब्लॉक स्तरीय विपणन निरीक्षक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के लिए सदर तहसील का क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अथवा कार्यालय का प्रेषण प्रभारी विपणन निरीक्षक, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी के लिए मंडल मुख्यालय का जिला खाद्य विपणन अधिकारी, संभागीय वरिष्ठ लेखाधिकारी की जगह संभागीय मुख्यालय पर तैनात सहायक लेखाधिकारी तथा आरएफसी की जगह संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी को लिंक अधिकारी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र पर धान की गुणवत्ता संबंधी विवाद के निवारण के लिए ब्लॉक व तहसील स्तर पर समिति का गठन किया गया है। समिति में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अध्यक्ष व मंडी समिति सचिव, केंद्र प्रभारी और दो प्रगतिशील किसान सदस्य होंगे। वहीं दूसरी तरफ तहसील स्तर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। जिसमें क्रय केंद्र के जिला स्तरीय अधिकारी और दो प्रगतिशील किसान सदस्य होंगे। खरीद के दौरान धान की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं होने अथवा किसानों के संतुष्ट नही होने पर किसान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के पास शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
धान खरीद वर्ष 2017-18 के लिए तैयारियां शुरू की जा रहीं हैं। धान खरीद के दौरान किसानों को परेशानियों के निराकरण के लिए समिति का गठन किया गया है। - रवि कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें