फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद व सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त् तत्वावधान में अगस्त क्रांति दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर मार्ल्याण कर किया। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेसजों को जातिवाद और सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ करो या मरो के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आठ अगस्त 1942 को बंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस महा समिति के अधिवेशन में महात्मा गांधी द्वारा बिना शर्त पूर्ण स्वराज के लिए सत्याग्रह पर आधारित आंदोलन का संकल्प लिया गया, जिसके चलते वे गिरफ्तार कर लिए गए। जिससे नौ अगस्त का सूर्य भारत में जन क्रांति की अभिनव चेतना के रूप में उगा । पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि कांग्रेसजन पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के बलिदान से प्ररेणा लें और उनके बताए मार्ग पर चलें। उपाध्यक्ष भारतेंदु यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि आज कांग्रेसजनों के एकजुटता की जरूरत है। उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि कांग्रेसजन राष्ट्रविरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध करें। पीसीसी सदस्य स्वरूप सिंह ने कहा कि देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति से अमर शहीदों की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। पूर्व शहर अध्यक्ष ब्रजदेव पांडेय ने रुढ़िवादी परंपराओं को तोड़ने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेसजन वरिष्ठ नेताओं के पद चिन्हों पर चलें। कार्यक्रम में कैलाश उपाध्याय, अब्दुल वहीद, अर्चना चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान शशिभूषण दूबे, रामश्रृंगार दूबे, मुन्ना लाल मौर्य, प्रमोद श्रीवास्तव, नफीरिजुल रिजवी, छोटे खान, नागेंद्र पाठक, जफर इकबाल, रामनाथ दूबे, संजय पांडेय, मुशीर आलम, संजय यादव, आकाश सोनकर, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें