फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. रामराज बने भारतीय किसान सेना अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में किसानों की महापंचायत बुधवार को हुई। जिसमें भारतीय किसान सेना के गठन की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से डा. रामराज सिंह पटेल को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। किसानों को संगठित होना जरुरी है, बिन संगठन के कोई भी लड़ाई मजबूती से नही लड़ी जाती सकती है।
विज्ञापन

भारतीय किसान सेना गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक किसानों की लड़ाई को लड़ेगा। दो महीने में मिर्जापुर के सभी ग्रामों में संगठन का गठन किया जाएगा और अक्टूबर महीने तक जिला मुख्यालय पर पांच लाख किसानों की महा पंचायत होगी। भारतीय किसान सेना संगठन गांव, ब्लॉक, तहसील और जिला सहित चार स्तर का होगा। उन्होंने कहा कि संगठन बन जाने के बाद किसानों का शोषण करने से लोग बचेंगे। आजादी के बाद से सरकारों ने सिकानों के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया, जिससे आज किसान भुुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। पंचायत में महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, लालमनी पटेल, जगदीश राय, अली जामीन, राजेंद्र सिंह, अशोक दीक्षित, राम सागर सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नगीना पटेल और संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान अर्जुन पटेल, निहालु वर्मा, संग्राम सिंह, पंचम सिंह, कैलाश प्रजापति, राजीव, भरत पाल, विवेक तिवारी, मन्नुदत्त कौशिक, मनमोहन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें