फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में पल रहे बेटियों की करें सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैलहट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कमला नेहरु इंटर कॉलेज में बेटी पढाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल जज बटेश्वर कुमार और विशिष्ठ अतिथि उप जिलाधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने बताया की गर्भ में पल रहे बेटियों की सुरक्षा के लिये कार्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष 22 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कई जगहों पर आज भी बेटियों को गर्भ में या पैदा होते ही मार दिया जाता है। आज भी उन्हें समाज में लडकियों को परिवार पर बोझ समझा जाता है, उन्हें हीन भावना का शिकार बनाया जाता है। कहा कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से प्रभावी साबित हो रही है। सर्वे बताते हैं कि लड़कियां लड़कों के मुकाबले अधिक आज्ञाकारी, अधिक दिमागी और कम हिंसक होती हैं फिर भी समाज उन्हें लड़कों की तुलना में नीचे ही रखता है। उन्होंने कहा कि एक महिला समाज में किसी की पुत्री, बहन, मां, पत्नी आदि होती है यदि हम इन्हे गर्भ में ही मार देंगे तो कहा से ये संबंध मिलेंगे। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सुनील मिश्रा ने कहा आज महिलाएं प्रशासन,राजनीति,रक्षा,चिकित्सा हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और समाज की हर लड़की से अपेक्षा की जाती है कि वह मनोयोग से शिक्षा हासिल कर हर समस्या का समाधान करते हुए आगे बढ़ेगी। अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक भरत सिंह ने कॉलेज की उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या गीता देवी शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार और संचालन वरुण सिंह ने किया। इस अवसर पर गुप्तेश्वर उपाध्याय, कैलाशनाथ उपाध्याय, लालबहादुर सिंह, सरोज सिंह, मनराजी देवी, प्रभावती देवी, अनिल सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें