ड्रमंडगंज। मध्य प्रदेश के सजवानी से ट्रक में लाद कर फतेहपुर मंडी में ले जा रहे पशुओं को ग्रामीणों ने बुधवार की रात ड्रमंडगंज में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई तीन डीसीएम में 65 भैंसें थीं। उधर पुलिस का कहना कि तीनों वाहनों में 52 भैंसे ही थीं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन चालक समेत पांच लोगों के विरुद्घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उनसे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के सजवानी से दो लोग तीन डीसीएम में 65 भैसों को लाद कर यूपी के फतेहपुर जिला के मंडी में बेचने ले जा रहे थे। लेकिन बुधवार की रात ड्रमंडगंज में लूट की घटना होने पर पशुओं से भरे तीनों वाहन जाम में फंस गए। जिसको देखेते ही लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो वाहन मालिक समेत तीन डीसीएम चालकों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ किया गया तो बताया कि वह पशुओं को मंडी में बेचने जा रहे थे। जबकि पुलिस का मामना है कि वह पशुओ को हत्या के लिए ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। ग्रामीणों का कहना कि एक वाहन 16, दूसरे 24 तथा तीसरे में 25 भैसें थीं। वहीं पुलिस की माने तो एक वाहन में 16 तथा दो 18-18 भैंसे थी। ग्रामीणों ने बताया कि वाहनों में पशुओं को इतनी क्रूरता से भरा गया था कि सात की मौते हो गई थी। जबकि अन्य मरने के कगार पर थी।