फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लालगंज पहुंचे एक दर्जन ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लाक डाउन के दौरान परदेस गए लोगों के आने का सिलसिला बना हुआ है। जिसके कारण लालगंज में बापू उपरौध इंटर कॉलेज में बनाए गए होम सेल्टर पर चिकित्सकों की टीम गांव व नाम पंजीकृत करके स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। इसी क्रम मेंरविवार को महाराष्ट्र के पुणे से एक दर्जन पड़री दाढ़ी राम के ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन

जिले के पड़री क्षेत्र के दाढ़ी राम के लोग महाराष्ट्र के पुणे से रविवार को परिवार सहित बाइक से लालगंज पहुंचे। बाजार में पहुंचते ही उनको पुलिस ने शेल्टर होम ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रोक दिया। जहां चिकित्सकों की टीम ने बारी बारी से स्वास्थ्य की जांच की। अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने पुणे से लौटे लोगों से पूछा कि रास्ते में कितने स्थान पर रुके हैं। उनके भोजन समेत पूरी गतिविधि की जानकारी लिया। इसके बाद सामुदायिक किचन में शेल्टर होम पर भोजन कराया गया। ये सभी लोग महाराष्ट्र के पुणे में टाइल्स लगाने का काम करते थे। इनमें से एक लक्ष्मी मौर्य अपने दो बच्चे और पत्नी के साथ लालगंज पहुंचे थे। पूछने पर बताया कि वह रास्ते में पेट्रोल टंकी पर रात्रि में विश्राम किए थे और टंकी के बगल ढाबे में भोजन भी किए थे। उन्हें लालगंज तक पहुंचने में तीन दिन का समय लगा। उनके साथ अन्य बाइक सवारों में शंभू पाल, अशोक पाल, अखिलेश पाल, अक्षय गुप्ता ,दिनेश पाल ,रिया मौर्या, पलक मौर्या समेत एक दर्जन पुणे से लौटे लोगों की शेल्टर होम पर स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य टीम में डाक्टर अशोक यादव, सिंपी, ज्योति, प्रियंका, इंदू चिकित्सा व्यवस्था में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें