मिर्जापुर। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग की टीम ने रविवार को देहात कोतवाली और पड़री थाना क्षेत्र में 10 ट्रकों को पकड़ा। खनन विभाग ने ओवरलोड और अवैध खनन के मामले ट्रको को सीज कर दिया। सीज किए गए ट्रकों से साढ़े तीन लाख के राजस्व की वसूली होगी।
खनिज निदेशालय और जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर खनन अधिकारी पंकज सिंह ने पर्वतन टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। खान निरीक्षक एके द्विवेदी ने देहात कोतवाली और पड़री थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग व बिना अभिवहन प्रपत्र एमएम-11 के खनिज परिवहन करने वाले 12 ट्रकों को पकड़ा। इसमें बालू और गिट्टी लोड था। इन वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा कराकर सीज कर दिया गया। खनन अधिकारी ने बताया कि इन ट्रकों से साढ़े तीन लाख राजस्व की वसूली की जाएगी।