फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हनुमान मंदिर में 12 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत

विज्ञापन
बरकछा ​स्थित हनुमान मंदिर में यज्ञोपवीत के बाद उप​स्थित बटुक, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : हिड़ौरा में एसडीएम से बातचीत करते विधायक।
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के बरकछा स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को 12 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। मां विंध्यवासिनी वेद गुरुकुलम् के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम संघ के कुटुंब प्रबोधन के प्रांत संयोजक डॉ. सुकदेव त्रिपाठी, पूर्वी क्षेत्र के संपर्क प्रमुख मनोज, विभाग कार्यवाह विंध्याचल विभाग सच्चिदानंद त्रिपाठी, विभाग संपर्क प्रमुख केशव नाथ तिवारी, राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहक संध्या त्रिपाठी ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक कौशल किशोर, संस्कृत भारती के प्रांत संयोजक नागेश चंद्र पांडेय, विभाग धर्म जागरण संयोजक वीरेंद्र मौर्य, राष्ट्र सेविका समिति की सूर्या दूबे, विभाग संघचालक शरद चंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें