313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध
- फोटो : File Photo
जिलाधिकारी कंचन वर्मा और पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को प्रशासनिक अमले के साथ शहर के प्रमुख मतदान स्थलों का जायजा लिया। अफसरों ने पालीटेक्निक में पहुंच कर पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल का जायजा लिया। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान पांचों विधानसभा में मतदान के लिए 1781 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 119 बूथ बर्ननेबुल और 203 बूथ क्रिटिकल की श्रेणी में रखे गए हैं।
अधिकारियांे ने मतगणना कैसे होगी इस बारे में जानकारी ली। मतदान स्थलों के बारे में बारीकी से पूछताछ किया कि किस मतदान स्थल पर पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत क्या रहा। जिन मतदान स्थलों पर मतदान का प्रतिशत कम था वहां जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। कहा गया कि जिले के अफसर इस बार इस बात पर ध्यान दें कि किस प्रकार मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। दोनों अधिकारियों के साथ एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश, सीओ बृजेश त्रिपाठी आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विस चुनाव को बने आरओ व एआरओः जिला निर्वाचन अधिकारी कंचन वर्मा ने विधानसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग आफिसर आरओ और सहायक रिटर्निंग आफिसर एआरओ की तैनाती की है। जिससे नामांकन, मतदान सहित चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराया जा सके।जिला निर्वाचन अधिकारी ने छानबे विधानसभा के लिए एसडीएम लालगंज को आरओ तथा तहसीलदार लालगंज और बीडीओ हलिया को एआरओ, मिर्जापुर विधानसभा के लिए नगर मजिस्ट्रेट को आरओ, तहसीलदार सदर और बीडीओ सिटी को एआरओ, मझवां विधानसभा के लिए एसडीएम सदर को आरओ तथा तहसीलदार न्यायिक और बीडीओ पहाड़ी को एआरओ बनाया है।
चुनार विधानसभा के लिए एसडीएम चुनार को आरओ और तहसीलदार चुनार तथा बीडीओ राजगढ़ को एआरओ बनाया है। वहीं मड़िहान विधानसभा के लिए एसडीएम मड़िहान को आरओ और तहसीलदार मड़िहान तथा बीडीओ पटेहरा को एआरओ बनाया है।