फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को लोकसभा निर्वाचन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। उनको ईवीएम व वीवीपैट से मतदान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उसके प्रयोग और नियंत्रण के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बताया कि इस बार ईवीएम के साथ वीवीपैट भी जोड़ दिया गया है। इससे मतदान में अधिक पारदर्शिता आएगी। मतदाता करते समय मतदाताओं के सामने कुछ सेकेंडों के लिए एक पर्ची आएगी जिसमें यह अंकित रहेगा कि उन्होंने अपना मत किसे दिया। इसके बाद वह बाक्स में गिर जाएगी। इसका उपयोग यदि कोई विवाद होता है तो उसमें सबूत के तौर पर किया जा सकेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ईवीएम के साथ वीवीपैट को जोड़ देने से इसकी विश्वसनीयता सौ फीसदी बढ़ गई है। उन्होंने इसके प्रयोग के बारे में बताया और कहा कि मतदान के पहले किस प्रकार दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष इसका प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि मतदान पूरी तरह से सुरक्षित व पारदर्शी है। इसके बाद ईवीएम व वीवीपैट संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अन्य लोगों ने भी निर्वाचन संबंधी जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें