मिर्जापुर। लोहिया तालाब स्थित शोरूम में हीरो मोटोकाप के अधिकृत डीलर क्षितिज हीरो की पहली वर्षगांठ पर लोन मेला का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस लोन मेला के पहले दिन गुरुवार को 22 वाहनों की डिलीवरी की गई। मेला का उद्घाटन हीरो मोटोकाप के सेल्स अधिकारी शुभम सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ ही 15 अन्य लोगों ने भी लोन के लिए आवेदन किए। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता आशीष बुधिया, चंदन, क्षितिज, सुदर्शन बुधिया व अजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और आगतों के प्रति धन्यवाद किया।