फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत गायन व सिलाई से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल की संगीत गायन और इंटर की काष्ठ शिल्प और सिलाई की परीक्षा थी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में हुई।
विज्ञापन

सुबह की पाली मेें हाईस्कूल की संगीत गायन में पंजीकृत 253 के सापेक्ष 240 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की सिलाई की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। काष्ठ शिल्प में कोई परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था।
प्रश्नपत्रों के लिफाफों को सीसी कैमरे की निगरानी में खोला गया। गलत लिफाफा खोले जाने की पिछली कई घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षकों ने पहले संबंधित लिफाफे पर हस्ताक्षर किए और उसके बाद प्रश्नपत्र का लिफाफा खोला गया। इसके पहले कोडेड कापियों को परीक्षार्थियों में वितरित किया गया था। पहले दिन सुबह की पाली में जिले में मात्र नौ केंद्रों पर ही परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसी प्रकार दूसरी पाली में 21 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह की पाली में डीडीआर चंद्रजीत यादव ने कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज, आर्यकन्या पाठशाला, माता प्रसाद माता भीख और अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित होती पाई गई। डीआइओएस देवकी सिंह ने भी छानबे विकास खंड के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के आसपास के साइबर कैफे व फोटो कापी की दुकानों को पहले ही बंद करा दिया गया था। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। उड़ाका दल सुबह से ही चक्रमण करने लगा था। चुनार संवाददाता करे अनुसार, नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में संगीत गायन विषय की परीक्षा में एक छात्रा पंजीकृत थी, जो उपस्थित रही। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा में कुल 17 छात्राएं पंजीकृत थी, जिसमें एक ने परीक्षा छोड़ी। केंद्राध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर हाईस्कूल की कुल 328 और इंटरमीडिएट की 320 छात्राएं परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्र के 11 कक्षों में सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डिंग की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन

सीखड़ संवाददाता के अनुसार, श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की शिक्षा शास्त्र और मनोविज्ञान की परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य शिव प्रवेश उपाध्याय ने बताया कि 12 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिनमें छह अनुपस्थित रहे। हलिया संवाददाता के अनुसार, विकासखंड में सात केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई। गुरुवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के सिलाई-कताई की परीक्षा में मात्र एक केंद्र आदि शक्ति शिक्षण संस्थान अदवा पर पांच परीक्षार्थियों में चार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें