फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले प्रधानों से धन की होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना । एडीओ पंचायत ने शौचालय में मानक के अनुरूप दरवाजा एवं पानी की टंकी ठोस नहीं बनवाने की शिकायत मिलने पर सभी प्रधानों को मानक के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर उनसे पैसे की वसूली करने को कहा है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने ग्राम प्रधानों व सचिवों को बुधवार को पत्र जारी कर एल ओ बी शौचालयों में मजबूत दरवाजा लगवाने व पानी की टंकी का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद गौड़ ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि शिकायत मिल रही है कि कमजोर दरवाजा लगवाया जा रहा है और पानी टंकी का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पानी की टंकी न बनने पर दो हजार रूपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें