फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिर्जापुर में भी रूकेगी पुणे दानापुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से जनपदवासियों के लिए जल्द ही एक और सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय मंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने पुणे-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन (12149/50) के मिर्जापुर में ठहराव की मंजूरी दे दी है। जिसको जल्द ही वह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि जनपदवासियों की मांग के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 12149/50) ट्रेन के मिर्जापुर में भी स्टॉपेज के लिए रेल मंत्रालय से अनुरोध की थी। केंद्रीय मंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने पुणे-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन को मिर्जापुर में भी रोकने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस ट्रेन के मिर्जापुर में ठहराव होने से सूरत एवं पुणे जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें पुणे जाने के लिए प्रयागराज या पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ने की अब जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा अगर यहां की अरनिंग बढ़ी तो अन्य ट्रेनों का ठहराव कराने का प्रयास करेंगी। जिससे जनपद के लोगों केे अधिक से अधिक ट्रेन पकड़ने में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ही सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें