फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालश्रम विद्यालयों में बच्चो को एमडीएम न मिलने से सीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बालश्रम विद्यालयों में बच्चो को मध्याह्न भोजन न मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने नाराजगी जाहिर करते हुए श्रम विभाग को कड़ी फटकार लगाई। सीडीओ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बालश्रम के जिला स्तरीय समिति की बैठक ले समीक्षा कर रही थी। बैठक में बेसिक शिक्षाधिकारी व खंड विकास अधिकारी सिटी के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद के 29 बालश्रम विद्यालयो में से मात्र पांच विद्यालयों में ही मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है। इसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि बेसिक शिक्षाधिकारी से संपर्क कर नियमानुसार सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराए जाएं। सीडीओ ने सभी स्कूलो में एमडीएम, स्कूल ड्रेस, जूता व मोजा आदि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में कुल कितने विद्यालय, कितने अध्यापक व बच्चे है स्कूलवार विवरण प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिया। सीडीओ ने जनपद में बालश्रम पर विशेष नजर रखे जाने की बात कही। बैठक में सीएमओ डा. ओपी तिवारी, उप जिलाधिकारी आशुतोष दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार, समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें