फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे भाजपाजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई। इसमें जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया और पं. दीनदयाल नगर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुगलसराय का नाम अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय पांच अगस्त को आ रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में भाजपा के अदलहाट मंडल एवं अहरौरा मंडल की बैठक बुलाई गई है, जिससे अधिक से अधिक संख्या में भाजपाजन मुगलसराय पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुन सकें। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में काम कर रही है। जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर अदलहाट मंडल के अध्यक्ष अमित पांडेय, अहरौरा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी एवं संजय श्रीवास्तव, अजय कुमार खटखट, लक्ष्मण, सतवंत भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें