मिर्जापुर। तरकापुर में उत्तर प्रदेश अनुदेशक शिक्षक कल्याण संघ के तत्वावधान में बैठक प्रदेश सचिव नवनीत यादव के आवास पर हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि भदोही में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अनुदेशकों, शिक्षामित्रों आदि मानदेय बढ़ाने के आश्वासन दिया है। उन्होंने इस पर हर्ष जताते हुए कहा कि जल्द ही मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दे दी है, जल्द ही कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। प्रदेश महासचिव महेश पटेल ने कहा कि संगठन शुरू से ही मानदेय वृद्धि की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा, रजनीश दुबे, अनुराग मिश्र, धीरज त्रिपाठी, अभय वर्मा, विनोद, आराधना, संगीता मिश्रा, राजीव, अमरेश, प्रमोद, आशुतोष आदि मौजूद रहे।