फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षामित्रों का बेमियादी धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में शुरू हुआ। शिक्षामित्र उत्तर प्रदेश के एक लाख 70 हजार शिक्षामित्रों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अजयधर दुबे ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने समान कार्य के बदले समान वेतन मांगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षामित्रों के लिए संशोधित अध्यादेश लाकर पुन: सहायक अध्यापक पद पर बहाल किया जाए अथवा भारत का राजपत्र 10 अगस्त 2019 को लागू किया जाए। समान कार्य के बदले समान वेतन लागू करें और 62 वर्ष की सेवा के लिए नियमावली बनाई जाए। जिलामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एनसीटीई के दिनांक 23 अगस्त 2010 के पैरा चार में शिक्षामित्रों को शामिल करते हुए संशोधित अध्यादेश लाकर टीईटी से छूट दिया जाए। उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद हदयाघात से मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को स्थायी रोजगार दिलाया जाए। विनोद सरोज ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा एक मजदूर की मजदूरी प्रतिमाह 24 हजार तथा राजकीय आश्रम पद्धति में बिना टीईटी शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतन दिया है। इसके आधार पर शिक्षामित्रों को भी समान कार्य पर समान वेतन दिया जाए। इस दौरान विनय सिंह, आदिशंकर, रामदेव यादव, दुुर्गा सिंह, रविशंकर शुक्ला, राज सिंह ने मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान महेश उपाध्याय, अशोक यादव, राम गोपाल यादव, बृजेश, राजेश मिश्रा, मनोज, उपेंद्र, अनिल, अनीता, सुनील, रेखा, श्रवण मिश्रा, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें