कठुआ कांड के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
मिर्जापुर। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन पार्टी की ओर से शनिवार को जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली के नेतृत्व में कठुआ कांड के दोषियों को फांसी की सजा के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। कठुआ दुष्कर्म कांड और उन्नाव रेप कांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। इस मौके पर अर्श शेख, गिरीश तिवारी, रोशन, गुलाम, राजेश आदि मौजूद थे।