जमालपुर। क्षेत्र पंचायत की गुरुवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा किया। ब्लाक प्रमुख के विलंब से आने के कारण सदन की कार्यवाही देर से शुरू होने को लेकर नाराज सदस्यों ने सदन से बाहर निकल कर प्रदर्शन किया। मामले की नजाकत भांप कर ब्लाक प्रमुख ने सदन में पहुंच कर कार्यवाही शुरू कराई।
क्षेत्र पंचायत की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होनी थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य एक बजे तक इंतजार रहे लेकिन ब्लाक प्रमुख सदन में नहीं पहुंचे। इसको लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य नाराज हो गए और हो-हल्ला करने लगे। नाराज सदस्यों ने हंगामा किया। सदस्य सभागार के बाहर चले गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में पहुंचे ब्लाक प्रमुख बृजमोहन प्रसाद ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई। क्षेत्र पंचायत की बैठक में गेहूं के ऐजेंडे के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि स्वच्छता अभियान के दौरान जमालपुर के भागीदारी में सबसे पीछे है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास व सहित तमाम योजना के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत के अन्य कार्रवाई पर चर्चा नहीं होने से सदस्यों ने नाराजगी जताई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार सिंह ने सदन क्षेत्र पंचायत धनराशि के बारे जानकारी मांगी। आरोप है कि धनराशि का मामला उठाने पर समापन की घोषणा कर दी गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन प्रसाद, संतोष श्रीवास्तव, आरएन सिंह, अमित जायसवाल, डा राजन सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुजीत सिंह, लोरिक यादव, सुधीर यादव, भगवान दास यादव, नर्ददेशवर त्रिपाठी, नरसिंह चौहान, रवि प्रकाश त्रिपाठी, मधु सिंह, सुनीता चौहान, सोना यादव, लालमनि बियार, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।