फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल के विधान परिषद सदस्य चुने जाने पर अपना दल (एस) और भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कैंप कार्यालय पर गुरुवार की शाम अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। चर्चा यह भी है कि मंत्री मंडल विस्तार में आशीष सिंह पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

आशीष सिंह पटेल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री के सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल जल्द ही जिले में आ सकते हैं। कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारियों में जुट गए हैं। उनके एमएलसी चुने जाने पर अपना दल (एस) के कैंप कार्यालय में राज बहादुर सिंह, अनिल अस्थाना, जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, अवधेश पटेल, उदय पटेल, संजय पटेल, सुरेश नेता, शिवदास मौर्य ने मिठाई बांटी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाफ कर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इस दौरान शिवपाल कनौजिया, शिव कुमार पटेल, शिव लाल सोनकर, दिलीप केशरवानी, नितिन विश्वकर्मा, अशोक साहू, विनय कुमार यादव, झुन्ना लाल सोनकर, झब्बू लाल चौधरी, संपूर्णानंद, नित्यानंद निषाद, राम प्रजापति आदि रहे।
लालगंज में छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल के नेतृत्व में लालगंज बाजार स्थित अपना दल (एस) के कार्यालय में पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस दौरान प्रदेश महासचिव रमाशंकर पटेल, रेलवे भर्ती बोर्ड सदस्य शिवपूजन पटेल, लाल बहादुर सिंह, नरायनपुर बाजार में प्रदेश सचिव अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन

आशीष के एमएलसी बनने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाल बहादुर सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, सुचिश्मिता मौर्य, अनुराग सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अनिल सिंह, बृजभूषण सिंह, हरिशंकर सिंह पटेल, विश्वनाथ अग्रवाल, उत्तर मौर्य, मनोज जायसवाल, आशाराम यादव आदि आशीष सिंह पटेल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें