फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने पेयजल समस्या दूर करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर पालिका बोर्ड की शुक्रवार को पालिका के सामुदायिक भवन में हुई। इसमें पार्किंग शुल्क का टेंडर निकालने का निर्णय लिया गया। सभासदों ने एक स्वर से नगर में पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने कहा कि पारदर्शी तरीके से नगर के वार्ड में पेयजलापूर्ति के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। बैठक में सभी सभासदों ने विकास के मुद्दे पर चर्चा की और नगर के समुचित विकास की मांग की। अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास को लेकर सभी को मिलकर कार्य करना होगा। अधिशासी अधिकारी ने पिछले बैठक की कार्यवाही के बारे में सभासदों को अवगत कराते हुए नगर के विकास में हरसंभव सहयोग देने की बात कही। इस दौरान अवर अभियंता अमरेंद्र प्रताप सिंह, सभासद रामचंद्र, इरशाद आलम, कृष्ण तिवारी, रविकांत सोनकर , सिद्धार्थ सिंह, चंचला मिश्रा, बेचू , विजय लाल, राम जियावन , बुद्ध राम , आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें