फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासों व शौचालयों का निर्माण ससमय करें पूरा: सीडीओ

विज्ञापन
खोराडीह में विकास कार्यों का सत्यापन करतीं सीडीओ प्रियंका
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजगढ़ ब्लाक के खोराडीह गांव में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका रंजन ने आवास और शौचालयों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों और शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान लाभार्थियों ने बताया कि आवास के लिए धनराशि की तीसरी किश्त नहीं मिली है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने बीडीओ को 50 प्रतिशत आवासों की धनराशि जल्द जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी रामचंद्र राम को निर्देश दिया कि वे आवासों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाएं ताकि लक्ष्य पूरा किया जा सके। कहा कि गांवों में शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समय किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास और इंदिरा आवास का निर्माण जल्द पूर्ण कराएं। आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने गांव में बन रहे शौचालयों के निर्माण आदि की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजगढ़, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, बीसी विशाल श्रीवास्तव, सेक्रेटरी विजय पाल, प्रधान रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। विकास खंड कोन के मलाधरपुर गांव में डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने शौचालयों का निरीक्षण किया। साथ ही लाभार्थियों को शौचालय का निर्माण मानक के अनुसार कराने और शौचालयों के उपयोग को प्रेरित किया। ब्लॉक समन्वयक विभा बिंद ने कोन में बन रहे शौचालयों का स्थलीय सत्यापन किया। विकास खंड पटेहरा के हिनौता में बीसी कीर्ति दूबे, हलिया के नैड़ी कठारी में बीसी आशिक अली व राजदेव ने शौचालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें