फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की बोर्ड बैठक में सदस्यों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर । नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक शुक्रवार को हुई। सभी सदस्यों के पहुंचने के पहले ही बीस मिनट में दस करोड़ रुपये का पास कर दिया गया। बैठक में पहुंचे सपा सदस्यों को जब यह जानकारी हुई तो वे हंगामा करने लगे। इस सदस्यों ने नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव, निदेशक, आयुक्त, जिलाधिकारी, अपर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट को पत्रक देकर बैठक और पास हुए बजट को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे से पालिका बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। ठंड के चलते लवकुश प्रजापति, ताबीर शौकत, संजय चौरसिया, अशोक यादव, शर्मिला, आरती, रीता, मो. हलीम सहित कई सदस्य लगभग 11 बजे के बाद घंटाघर पहुंचे तो पता चला कि बोर्ड बैठक समाप्त हो गई है। बोर्ड बैठक में इन सदस्यों की अनुपस्थिति में ही लगभग दस करोड़ का बजट भी पास कर लिया गया। इस पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा कर दिया। सदस्य ताबीर शौकत, संजय चौरसिया, अशोक यादव आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल पर सपा के सदस्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। सदस्य संजय चौरसिया ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ने सपा और निर्दल सदस्यों की उपेक्षा की है। बिना उनकी मौजूदगी और कोरम पूरा किए हुए ही बोर्ड बैठक में औपचारिकता करते हुए दस करोड़ का बजट भी पास कर दिया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को एक लाख रुपये तक का कार्य कराने का ही वित्तीय अधिकार ही प्राप्त है। वहीं बैठक की कार्रवाई को सादे कागज पर लिखे जाने का भी सदस्यों ने पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सादे कागज पर कार्रवाई लिखे जाने से धांधली की आशंका है। सभी सदस्यों ने मंडलायुक्त को पत्रक सौंप कर कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की। बैठक में अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव, सदस्य राजेश सोनकर, आरती श्रीवास्तव, शिवपाल कनौजिया, रीता पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, मकबूल आलम, सूर्य नारायण मौर्य, मो. जावेद, उमा देवी आदि शामिल रहे।
नगर पालिका परिषद के सदस्य ताबीर शौकत ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने मनमाने तरीके से कोरम के अभाव में बोर्ड बैठक कराई है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त से केवल गलियों में नाली व खड़ंजे का निर्माण कराया जाता है लेकिन घाटों के सुंदरीकरण और स्वच्छता आदि कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14वें वित्त व राज्य वित्त का धन निर्धारित कार्यों में ही खर्च किया जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में लगभग दस करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इसमें 14 वें वित्त से प्राप्त सात करोड़ 25 लाख 70 हजार 623 रुपये एवं अवस्थापना निधि में प्राप्त एक करोड़ 69 लाख 16 हजार 233 रुपये से नगर क्षेत्र का विकास होगा। पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, पथ प्रकाश, पानी आदि समस्याएं दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें