फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू कराने के लिए करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ रोड स्थित पटेल संस्थान में भारतीय किसान सेना के तत्वावधान में आयोजित किसान महापंचायत में बुधवार को किसानों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। पंचायत में भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद जो दुर्दशा किसानों की है, ऐसी हालत विश्व के किसी भी देश के किसानों की नही हैै।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकांश किसान आज भी प्रकृति पर निर्भर हैं। किसान सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि से होने वाले आर्थिक क्षति से तबाह होते जा रहे हैं। सरकार किसानों के लिए कोई ठोस कदम नही उठा रही है। किसानों का उनके उत्पाद का सही मूल्य नही मिल पा रहा है। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें चुनाव के दौरान मंच से किसानों को राहत देने की बात करते थे, लेकिन धरातल पर कुछ भी नही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में किसानों व नौजवानों के हित की बात नही होती है, बल्कि हिंदू, मुसलमान, लव जेहाद एवं राम मंदिर की बातें होती हैं। कहा कि किसानों के संगठित होने का समय आ गया है। कहा कि भारतीय किसान सेना स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू कराने के लिए पूरे देश में किसानों को संगठित कर निर्णायक आंदोलन करेगा। रामबली पटेल ने कहा कि किसानों के हित के लिए पार्टी आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर वंशबहादुर सिंह, लालमनि पटेल, सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अशोक पटेल, उदय पटेल, रामभजन पटेल, महेंद्र सिंह, महेश चौहान, चंद्रबली पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें