फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से जगमगाएगी शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित भोला गार्डेन में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि नगर का विकास पहली प्राथमिकता है। नगर की सड़कें सोलर लाईट से जगमगाएंगी। अयोध्या और मथुरा की तर्ज पर विंध्याचल का विकास कराया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगा घाटों पर कटान और छुट्टा पशुओं की समस्या से नगर की जनता को निजात दिलाएंगे। नगर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुट जाएं। इसके लिए पार्टी को मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान दो निर्दल सभासद नरेश जायसवाल और रिंकी बिंद भाजपा में शामिल हुईं। कार्यक्रम में लाल बहादुर सिंह, अनिल सिंह, उत्तर मौर्य, दिनेश तिवारी, विकेश्वर सिंह, जगदीश सिंह पटेल, आशुकांत चुनाहे, राजेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। इस दौरान बृजभूषण सिंह, विद्याधर तिवारी, उमेश गुप्ता, आनंद सिंह, बाबूराम गुप्ता, शिवांशु सिंह, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें