फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबलों का ऑनलाइन निर्धारण करेगा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर निकाय चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग ने कई उपाय किए हैं। अबकी आयोग यह निर्धारित करेगा कि किस टेबल पर किस से बूथ के मतपेटियों की गणना की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन फीडिंग किया जा रहा है। वहीं विभाग द्वारा मतपत्रों की छंटाई और बंडल बनाने का काम जोरों पर है। साथ ही मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण और ड्यूटी वितरण भी तेजी से शुरू हो गया है।
निकाय चुनाव की मतगणना तीसरे चरण के मतदान के एक दिन बाद ही होगी। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसको लेकर चुनाव आयोग बेहद सतर्क है। चुनाव परिणाम भी जल्द देने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना को शाम चार बजे तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर पालिका के 100 वार्डों के लिए जिले में 99 मतदान केंद्रों के 332 मतदान स्थल पर मतदान होंगे। इसके लिए एक पाली में ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना 137 टेबलों पर होंगी। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर और कछवां की गणना राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। मिर्जापुर के लिए 104 और कछवां का छह टेबल लगाई गई हैं। चुनार के स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी राजकीय महाविद्यालय में नगर पालिका अहरौरा की मतगणना के लिए 10 व चुनार के लिए 17 टेबल लगाई गई हैं। अध्यक्ष और सदस्य पद की गणना अलग-अलग टेबलों पर होगी। एक टेबल पर एक सुपरवाइजर और तीन गणना सहायक लगाए जाएंगे। एक बार में एक वार्ड की गणना होगी, उस वार्ड की गणना समाप्त होने के बाद ही दूसरे वार्ड की गणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल व सेक्टर की बैठक 26 को
मिर्जापुर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित पुलिस अधिकारियों की बैठक 26 नवंबर को अपराह्न तीन बजे से जिला पंचायत सभागार में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें