मिर्जापुर। सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में सोमवार को मंडलीय चिकित्सालय में तैनात तीन डाक्टर गायब मिले। यह देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। लापरवाह तीनों डाक्टर के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दिया।
बता दें कि जिलाधिकारी को लगातार शिकायत मिल रही है कि मंडलीय चिकित्सालय में तैनात डाक्टर देर से ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं और समय से पहले ही गायब हो जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेत हुए जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने नगर मजिस्ट्रेट को समय समय पर औचक निरीक्षण कर गायब रहने वालों की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिसके तहत सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा मंडलीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। पाया कि तीन डाक्टर रजिस्टर में तो हस्ताक्षर किए थे लेकिन अपने ओपीडी में नहीं थे। उन्होंने तीनों के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट दिया है।