चुनार। जनपद का धरोहर चुनार का ऐतिहासिक दुर्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है। चुनार का दुर्ग पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। चुनार के दुर्ग को विशेष पर्यटन स्थल का दर्जा मिलना चाहिए। यह बातें केन्द्रीय स्वास्थ्य एवमं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को अपराहन चुनार दुर्ग में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान कहा।
उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से ही सम्पूर्ण स्वच्छता संभव है। दुर्ग परिसर में झाडू लगाकर सफाई करने के साथ ही परिसर में कूड़ेदान रखे जाने व शीघ्र शौचालय बनवाये जाने की बात कही। उपस्थित लोगों को स्वच्छता ही सेवा का संकल्प दिलाया। नन्दलाल केशरी, बचाऊ लाल सेठ, नरायनपुर ब्लाक के कई प्रधानों ने स्वयं दुर्ग परिसर में कूड़ेदान रखने की घोषणा किया। कार्यक्रम में डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, रमाकांत पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, मेघनाथ, अनिल सिंह, पीएन सिंह कुशवाहा, विजय वर्मा, श्यामधर चतुर्वेदी, शिवकुमार सिंह मौजूद रहे।