मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को रोडवेज परिसर में झाड़ू लगाई। उनके नेतृत्व में परिसर की सफाई की गई और उन्होंने लोगों को सप्ताह में कम से कम दो घंटे श्रमदान और सफाई करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि आप संकल्प लीजिए कि न खुद कचरा फैलाएंगे और न ही किसी को गंदगी करने देंगे। साथ ही शौचालय का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत सघन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता, सफाई, शौचालय बनवाने और शौचालय के लिए गड्ढा खोदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, छानबे विधायक राहुल प्रकाश, बालेंदुमणि त्रिपाठी, रमाकांत पटेल, नितिन विश्वकर्मा, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, श्यामसुंदर केसरी, बृजभूषण सिंह, एआरएम, डीसी विनोद श्रीवास्तव, सुनील उपाध्याय, एडीओ पंचायत विनोद गौड़, विजय मौर्य, धनंजय, अशोक दूबे, डा. अनिल सिंह पटेल, मेघनाथ पटेल, घनश्याम पटेल, डा. एसपी पटेल, अनिल सिंह, सुजीत पटेल, त्रिलोक सिंह, राजू पटेल, लाल बहादुर सिंह, रामसमुज पटेल, धनंजय पटेल, आनंद सिंह पटेल, संजय उपाध्याय सहित 250 सफाई कर्मचारियों ने सफाई किया।
इनसेट
बरकछा में आज गड्ढा खोदेंगी
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बरकछा गांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वयं गड्ढा खोद कर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही नारघाट शहीद उद्यान में पूर्वान्ह दस बजे से स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करके लोगों को जागरूक करेंगी।