पड़री प्राथमिक विद्यालय भवरख में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। बच्चों ने स्वच्छता संबंधी मनोहारी चित्र, पेंटिग आदि बनाया। सभी छात्र, छात्राओं ने चित्र से संदेश दिया कि हम सब भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ साबुन के साथ धुलें । बच्चों ने दूर न जाओ, शौचालय घर में बनवाओ स्लोगन से प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक, छात्र - छात्राओं और ग्रामीणों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजनाथ तिवारी, नीलकांत, वीरेन्द्र शुक्ल, चंद्रकला, सीमा देवी, खुशाल सिंह, ऋचा वर्मा, विजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
इनसेट
रामलीला से देंगे स्वच्छता का संदेश
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के डेरवारी हनुमान मंदिर हनुमत नगर में स्वच्छता रामलीला का आयोजन किया गया। बीसी मनीष मनीष पांडेय ने बताया कि इस दौरान नौ दिन रामलीला का आयोजन होगा। जिसमें रामलीला शुरु होने से आधे घंटे पूर्व स्वच्छता विषय पर जागरूकता करके स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही चर्चा की जाएगी। रामलीला में दस ग्राम पंचायतों के लोग शामिल होते हैं, जो स्वच्छता अभियान के लिए लाभदायी होगा।