फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ लाइन एक्सप्रेस के कर्मचारियों ब्लड कैंसर रोगी को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्लड कैंसर से जूझ रही पत्नी का इलाज कराने की एक और कोशिश नाकाम रही जब लाइफलाइन एक्सप्रेस के चिकित्सकों ने लौटा दिया। इससे पहले उसने जिलाधिकारी और विधायक तक से गुहार लगाई लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बंधु गुंजावन की गली गनेशगंज निवासी महेंद्र नाथ यादव की पत्नी सुमन देेवी को ब्लड कैंसर है। परिवार को लोग किसी तरह उसका इलाज करा रहे हैं। इलाज पर काफी पैसा खर्च हो चुका है और परिवार पर कर्ज भी हो गया है। महेंद्र ने पूर्व बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व जिलाधिकारी कंचन वर्मा से मदद की गुहार लगा थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। सरकार बदली तो नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के यहां अर्जी दी लेकिन मदद नहीं मिली। लाइफ लाइन एक्सप्रेस जिले में आई और पता चला कि उसमें कैंसर का भी इलाज हो रहा है तो महेंद्र शक्रवार को पत्नी का इलाज कराने पहुंच गया। लाइफ लाइन एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने बताया कि यहां पर ब्लड कैंसर का इलाज नहीं होगा केवल स्तन कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, मुख का कैंसर आदि का इलाज किया जा रहा है। वह निराश लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें