फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विन्ध्याचल में खुलेगा उद्यमिता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रबोधिनी शक्तिधाम विन्ध्याचल में शनिवार को शक्ति तरु रोपणा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्रद्धा स्थल पर पुष्प अर्पण एवं महाशक्ति स्थल पर मार्ल्यापण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जसिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने कहा कि महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन ने जिले में महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिला शक्तीकरण के सपने को साकार करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि हम महिला प्रबोधिनी फांडडेशन के साथ मिल कर जनपद की माताओं और बेटियों को इतना जागरूक करना चाहते हैं कि वह न केवल यूपी में बल्कि पूरे भारत में महिला शक्तीकरण की पहचान बनें। कहा कि जब तक माताएं स्वरोजगार से नहीं जुड़ेंगी तब तक उनका संपूर्ण विकास नहीं होगा। डीएम ने कहा कि महिलाओं केे द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए विन्ध्याचल में एक उद्यमिता केंद्र स्थापित करने की प्रशासन की योजना है। इस केंद्र पर गांव की महिलाएं अपने द्वारा बनाये गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी जिससे उनका आर्थिक विकास हो सकेगा। डीएम ने औषधीय खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। हमारे जनपद में खेती होगी तो बहुराष्ट्रीय कंपनियां इस ओर आकर्षित होंगी। फाउंडेशन के निदेशक विभूति कुमार मिश्रा ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। सुनील जैन ने कहा कि वृक्ष धरती का गहना हैं। अपराजिता सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं हमें बच्चों में पौधरोपण का संस्कार विकसित करना चाहिए। दिवाकर मिश्र ने कहा कि जब नारी बदलेगी तो देश एवं समाज का स्वरूप बदलेगा। कार्यक्रम में नंदिनी मिश्र, संध्या, लूबना, श्रवण, अवध, मंजूलता, नीतू, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें