फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण, चीनी समानों के बहिष्कार पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य योग सेवाधाम ट्रस्ट की बैठक रविवार को बूढ़ेनाथ स्थित केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र गोयनका के आवास पर हुई। इसमें संगठन विस्तार के माध्यम से योग आयुर्वेद व स्वदेशी आयामों पर चर्चा करते हुए पौधरोपण, चीनी सामानों के बहिष्कार एवं स्वस्थ भारत , स्वच्छ भारत अभियान को वृहद रूप से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बतौर अतिथि उपस्थित योगी भोलानाथ ने कहा कि स्वस्थ, समर्थ, स्वावलंबी, सदाचारी, चरित्रवान व्यक्ति के निर्माण से राष्ट्र निर्माण का अभियान है विंध्य योग सेवाधाम। उर्जावान युवार, नौजवान किसान आदि के माध्यम से देश को दिशा देने की गंगा विंध्य योगधाम से बहेगी। महिला केंद्रीय प्रमुख संगीता व्यास ने कहा कि जनपद में वार्ड एवं ग्राम समितियों के माध्य से नि:शुल्क आदर्श योग कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा। योग प्रहरी के माध्यम से रोग निवारण और प्राणायाम के गुण सिखाये जाएंगे।
अध्यक्षता करते हुए योगी ज्वाला ने कहा कि गांव-गांव जाएंगे और सबको स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जाएगा। योग सेवाधाम बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का प्रयास करेगा। बैठक में प्रीति गोयनका, प्रांजल वर्मा, मीना पांडेय, सर्वेश कुमार, लता त्रिपाठी, नागेन्द्र कुमार, माला गुप्ता, आशीष कुमार, मोंटी मिश्रा, संदीप कुमार, विजय, राकेश, सौरभ आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महिला प्रभारी मीना पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें