फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरो में महावर कांधे पर कांवर रख निकले कांवरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। कांवर में गंगा जल भरने को शनिवार को बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था नगर के बरियाघाट पहुंचा। कांवर में गंगा जल भरने के बाद स्नान-ध्यान कर कांवरियों का समूह पैरो में महावर व कांधे पर कांवर लिए सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। बरियाघाट पर गंगा जल लेने के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़ के चलते पूरा घाट गेरुआ रंग में रंगा नजर आ रहा था, वहीं हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो रहा था।
विज्ञापन

नगर का बरियाघाट शनिवार की सुबह से ही बोल-बम के जयकारे से भक्तिमय हो रहा था, वहीं बड़ी संख्या में गेरुआ वस्त्र धारण कर कांवरियों के जत्थे का शिव भक्ति के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। शिवद्वार रवाना होने के पूर्व कांवरियों ने बरियाघाट मार्ग किनारे सजी अस्थाई दूकानों से पूजन संबंधित वस्तुओं सहित आकर्षक कांवर को भी खरीदा, वहीं कुछ कांवरिया अपने पुराने कांवर को ही तरह-तरह की वस्तुओं से सजाने में जुटे रहे। बरियाघाट पहुंचे कांवरियों के जत्थे ने गंगा स्नान करने के बाद कांवर में गंगा जल भरने के बाद विधिवत पूर्वक पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात गंगा के किनारे स्थित शिव मंदिरों में विधिवत पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात कांवरिया गंगा जल से भरे कांवर को कंधे पर रख बोल-बम का जयघोष करते शिवद्वार को रवाना हुए। शिवद्वार रवाना होने के पूर्व गंगा स्नान कर कांवर का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात् बोल-बम का जयघोष करते कांवरिया शिवद्वार के लिए रवाना हुआ। बरियाघाट पर उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए गंगा किनारे बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था सहित सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। बरियाघाट पर जुटी कांवरियों की भारी भीड़ के चलते पूरे बरियाघाट पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें