जिगना। छानबे क्षेत्र के खेरा गांव निवासी जय कृष्ण उपाध्याय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उच्च न्यायालय प्रयागराज में जज नियुक्त किए जाने पर गांव व क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। जय कृष्ण उपाध्याय उच्च न्यायालय प्रयागराज में शासकीय अधिवक्ता नियुक्त है। ये जानकारी बड़े भाई श्रीकृष्ण उपाध्याय ने दी है। ये मिर्जापुर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत हैं। इन्होंने बताया कि सबसे बड़े भाई आरके उपाध्याय जिला जज व सत्र न्यायाधीश से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। नियुक्तपर परिवार में ख़ुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, शिव चंद्र मिश्रा, पन्ना लाल पटेल विजय पांडेय आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।