फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता का आगाज आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। ब्रदर नंबर वन प्रतियोगिता दस जुलाई से शुरू होगी। इसके तहत रक्षाबंधन पर बहन के लिए शौचालय बनवाने वाले भाइयों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने रविवार को इसकी तैयारियों की बाबत सिटी ब्लाक का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता 15 से 30 जुलाई तक चलेगी ।
विज्ञापन

बहनों के लिए शौचालय बनवाने वाले 15 से 75 आयु वर्ग के 59 भाईयों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें से एक को टीवी, 24 को एंड्राइएड मोबाइल और 24 भाईयों को सीलिंग फैन दिया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गिफ्ट किए गए शौचालय के साथ अपनी और बहन की फोटो के साथ आवेदन करना होगा। इसे वॉर रूम में 30 जुलाई तक जमा कराया जा सकता है। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि शौचालय का मॉडल, प्रतियोगिता में दो गड्ढे वाले सोख्ता के शौचालय बनाने वाले भाई को ही शामिल किया जाएगा। एक से तीन अगस्त के दौरान दावों का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद तीन श्रेष्ठ आवेदनों को जिला स्तरीय दल को भेजेगा। इसके बाद पांच और छह अगस्त को जिला स्तरीय दल प्राप्त श्रेष्ठ आवेदनों को पुरस्कार श्रेणियों में बांटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें