राजगढ़। पुलिस चौकी क्षेत्र में मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बकहर पुल के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे एक स्कार्पियो नदी में गिर गई। गनीमत यह रही कि स्कार्पियो नदी में गिरने के बजाए पुल के पास एक पीपल के पेड़ में फंसकर रुक गई। मौके पर पहुुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह स्कार्पियो में फंसे सवार लोगों को को सुरक्षित निकाला।
स्कार्पियो में भदोही निवासी संजय चौहान (36) एक अन्य साथी के साथ गोपीगंज के लिए जा रहे थे। बकहर नदी पर बने पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर पड़ा। संयोग ही कहे कि पुल के नीचे गिरी स्कार्पियो नीचे गिरने के बजाए एक पीपल के वृक्ष मों जाकर फंस गई। घटना के समय पुल पर राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। घायलों को किसी निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भेज पुलिस जेसीबी के सहारे स्कार्पियो को बाहर निकलवाने में जुटी रही।