फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के जयकारे गूंजी विंध्यधाम की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को भी विंध्यधाम भक्तों से पटी रहीं। मंदिर की ओर जाने वाली गलियां माता के जयकारे से गुंजायमान रहीं। भोर में मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने गगनभेदी जयकारे लगाए। मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु टूट पड़े। गर्भगृह की ओर जाने वाले मार्गों पर लंबी कतार लगी रहीं। देर शाम तक चार लाख से ऊपर भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।
विज्ञापन

नवरात्र का चौथा दिन मंगलवार को होने के कारण भी भक्तों की भीड़ पहले दिन की तरह ही रही। गंगा घाट हो या गलियां भक्तों के आने व जाने का सिलसिला टूटने का नाम नहीं ले रहा था। मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप की एक झलक पाने के लिए लोग घंटो अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। न्यू वीआईपी एवं पुरानी वीआईपी रोड, बच्चा पाठक की गली, जयपुरिया गली एवं सदर बाजार गली में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। अथक प्रयास के बाद मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो उठे। आस्थाधाम आए श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शनकर पुण्य के भागी बने। उमड़ी भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं मंत्री भानु पाठक सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा में तल्लीन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें