फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वाचल के कार्यकर्ताओं में जान फूंकने आ रही है प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वाचल के कार्यकर्ताओं में जोश जगाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी 18 मार्च को जिले में पहुंचेंगी। वह मां विंध्यवासिनी के क्षेत्र में दो दिन रुक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर राजनीतिक हालात समझेंगी और चुनावी रणनीति के मंत्र देंगी। पार्टी ने मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से मड़िहान क्षेत्र से विधायक रह चुके ललितेशपति त्रिपाठी को दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी 18 को मिर्जापुर में स्टीमर द्वारा भदोही से होते हुए शा सवा चार बजे मिनट पर छानबे ब्लाक के रामपुर घाट पर पहुंचेंगी। शाम पांच बजे विंध्याचल के गेस्ट हाउस में कालीन बुनकरों एवं वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगी। रात नौ बजे उनका मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। 19 मार्च की सुबह सवा दस बजे कंतित शरीफ पर ख्वाजा इस्माइल चिश्ती की मजार पर चादरपोशी करेंगी। इस दौरान वह लोगों से भी मिलेंगी। 11 बजकर 40 मिनट पर कचहरी घाट पर अधिवक्ताओं से वार्ता करेंगी। इसके बाद चंदिका देवी मंदिर पडॉरी और देवरी गांव के भ्रमण करते हुए वह चुनार गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।
चुनार गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद शाम पांच बजे वह चुनार में ही जनसंपर्क और पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगी। सात बजे उनका रोड शो होगा। चुनार गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 20 को सुबह नौ बजे कार द्वारा वाराणसी रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रियंका के इस दौरे से बहुत उत्साहित हैं। युवा नेता इमरान खान ने कहा कि प्रियंका के दौरे से जनता और कार्यकर्ताओं में जोश उत्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें