शेरवां। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक देश को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से एसीएफ योजना चलाई जा रही है। इस योजना में स्वास्थ्य विभाग के तीन सदस्यीय टीम व सुपरवाइजर एवं डॉक्टर लगाए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों को चिह्नित आबादी के दस प्रतिशत क्षेत्रों में घर-घर भेज कर टीवी रोगियों को खोजने का अभियान चलाया जा रहा है।
उपरोक्त अभियान के तहत जनपद में सात जनवरी 2019 से इस अभियान का चतुर्थ चरण प्रारंभ होने जा रहा है। इसके क्रम में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र पर जमालपुर पर टीम के सदस्यों एवं सुपरवाइजरों को अभियान को सफल बनाने व जनपद को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एल मिश्रा के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। संचालित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोआर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को टीबी के लक्षण वह उसके जांच एवं उपचार तथा अन्य सरकारी निशुल्क व्यवस्थाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए कुशल स्क्रीनिंग करने के तरीके से भी अवगत कराया गया ताकि सात जनवरी 2019 से 17 जनवरी 2019 की अवधि में ज्यादा से ज्यादा टीबी रोगियों को खोज कर उनका निशुल्क जांच व इलाज किया जा सके। डॉ. सतीश यादव ने बताया कि जमालपुर क्षेत्र में कुल 30 टीमें (तीन सदस्यीय) इस अभियान में लगाई जा रहीं हैं। शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में अखिलेश यादव व इफ्तिखार अहमद द्वारा अभिलेखों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान डॉ. राजन सिंह, अंकुर, एके अग्रवाल समेत स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।