फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृतिक लाभों का निस्तारण तत्परता पूर्वक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मिर्जापुर। आयुक्त मुरली मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मंडल अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयुक्त ने मंडल के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीन सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवानिवृत्तिक लाभों का निस्तारण तत्परता पूर्वक करें।
विज्ञापन

मंडलीय पेंशन अदालत में आयुक्त मुरली मनोहर लाल ने कहा प्रत्येक कार्यरत सरकारी सेवक को भी सेवा समाप्त करके निश्चित तिथि पर एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना है। अत: वे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता का परिचय दें। पेंशन अदालत में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के पेंशन संबंधी समस्याओं के निवारण से संबंधित 81 पुराने दावे एवं 47 नए दावे सुने गए। इनमें 28 पुराने मामलों एवं 21 नए मामलों का स्थल पर ही निस्तारण किया गया। शेष 53 पुराने एवं 26 नए प्रकरणों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह से एक माह के अंतर्गत निस्तारित कर अवगत कराने का निर्देश दिए गए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त द्वारा अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके साथ ही आयुक्त ने प्रकरण के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों का भी वेतन अवरुद्घ करने का निर्देश दिया गया। पेंशन अदालत में सूर्य मणि लालचंद, अखिलेेश पाठक, राजकुमार शुक्ल, राधेश्याम सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें