जिगना। प्रयागराज से चला एनसीसी का नौका अभियान दल का गुरुवार को हरगढ़ ग्राम प्रधान राजेश चौबे ने स्वागत किया। दोपहर नौका अभियान दल हरगढ़ बाजार घाट पहुंचा। नौका अभियान का शुभारंभ सरस्वती घाट प्रयागराज से हुआ है जो, बनारस के अस्सी घाट पर पहुुंचकर समाप्त होगा। यह दल प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी जिले से होकर गुजरेगा। अभियान दल प्रतिदिन अलग-अलग गांव में ठहरेगा और ग्रामीणों को एनसीसी के कैडेट्स स्वच्छ गंगा अभियान, वातावरण की रक्षा, भ्रूण हत्या पर रोक, स्वच्छ भारत, निरक्षरता उन्मूलन और एड्स से बचाव के सबंध में संदेश देंगे। अभियान दल गुरुवार की रात हरगढ की एक स्कूल में रुकी है। स्थानीय लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। अभियान में 35 नौ सैनिक छात्र और 25 छात्राए हैं। अभियान दल में दीपक कुमार, संजय यादव, श्याम मूर्ति सिंह, बनारसी सिंह और सिविल स्टाफ शामिल हैं। दल कमान अधिकारी कमांडर ताकेश शर्मा मौजूद रहे।