फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त टीम की छापेमारी में दो क्रशर प्लांट किए गए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा (मिर्जापुर)। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन तथा क्रशर प्लांटों के संचालन की जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में खनन, परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने अहरौरा क्षेत्र के पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम क्षेत्र के पहाड़ियों पर पहुंचते ही खननकर्ता क्रशर व कटर प्लांटों को बंद कर भाग खड़े हुए। जांच के दौरान दो क्रशर प्लांट को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिगना और धुरिया इलाके में सीज किए गए प्लांट में अनियमितता की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के दौरान प्लांट संचालक जरूरी कागजात नहीं दिखा पाए। एसडीएम चुनार के नेतृत्व में पुलिस, खनिज व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम अहरौरा थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन एवं परिवहन तथा क्रशर प्लांटों के संचालन की जांच के लिए शुक्रवार को निकली थी। जन-शिकायत के आधार पर टीम ने धुरिया व जिगना में चल रहे अवैध क्रशर प्लांट पर छापेमारी की। इस दौरान प्लांट संचालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। खान अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के तीन क्रशर प्लांट की जांच की गई है। धुरिया स्थित रियल स्टोन वर्कस की जांच की गई। जांच के दौरान प्रदूषण पर्यावरण प्रमाण पत्र, भंडारण, एमएम 11 स्टाक रजिस्टर में खामियां पाई गईं। वहीं, धुरिया स्थित तिरुपति बालाजी स्टोन वर्क्स की भी जांच की गई है। जांच के दौरान प्लांट संचालक द्वारा कोई वैध कागजात नहीं दिखाया जा सका है, जिससे दोनों प्लांट को तत्काल सीज कर दिया गया है, वही धुरिया में मधुरिमा सिंह के प्लांट की जांच की गई। संयुक्त टीम के पहुंचते ही क्षेत्र के खनन व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई में एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ चुनार, अहरौरा थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर, खान लिपिक विक्रम बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें