फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया/चील्ह। लालगंज और चील्ह थाना क्षेेत्रों के दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के ददिया मदनपट्टी गांव निवासी देवशरण यादव (32) पुत्र भीम यादव मंगलवार को चेतगंज चौकी क्षेत्र के हरिसंगपुर गांव में एक निमंत्रण में गया था। रात करीब दस बजे वहां से लौट रहा था कि मिर्जापुर-औराई मार्ग पर चील्ह थाना क्षेत्र के शेषका पुरा गांव के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल देवशरण को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक किसान था। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है।
वहीं दूसरी घटना 21 अक्तूबर को लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी पेट्रोल पंप के पास हुई थी। 21 अक्तूबर को जिगना थाना क्षेत्र भोगांव निवासी नागेंद्र दूबे (32) पुत्र प्रेम चंद्र दूबे बाइक से हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज किसी कार्यवश गया था। वहां से लौटते समय लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी गांव पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टकरा कर घायल हो गया था। जिसमें एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन लोगों में से एक मुन्ना की मौत हो गई थी। वहीं मुन्ना के साथ मौजूद चालक राजेश पटेल 35 पुत्र उदित नारायण निवासी नई पियरी थाना कोराव जिला इलाहाबाद तथा त्रिवेणी प्रसाद 40 पुत्र मिश्रीलाल निवासी धखरा थाना सोनौरी जिला रीवा मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार नागेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंडलीय चिकित्सालय में तीन दिन बाद मंगलवार की रात नागेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें