फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनाभिराम झांकियों को देख मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री गणेशगंज रामलीला समिति की ओर से चौदस के भरत मिलाप की नयनाभिराम झांकियों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकियों को निकलने के पूर्व गणेशगंज चौराहे पर प्रभु श्रीराम से भरत मिलन का दृश्य देख लोगों की आंखें डबडबा गईं और चहुंओर श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। श्रीराम व भरत मिलन के दौरान लोग छतों से पुष्पों से वर्षा करते रहे।
विज्ञापन

नगर के गणेशगंज चौराहे पर शाम साढ़े आठ बजे प्रभु श्रीरामचंद व भरत मिलन को देखने के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। इस मौके पर पूरे गणेशगंज इलाके में तरह-तरह के रंग-बिरंगे लाइटों से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। श्रीराम भरत मिलन के उपरांत मध्य रात्रि 12 बजे से परंपरागत तरीके से चौदस के भरत मिलाप की झांकियां गणेशगंज चौराहे से निकलनी शुरू हुई। भरत मिलाप की झांकियों में कीनाराम सहित गणेश भगवान, मोहिनी, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, सुदामा जी, शुक्र-शनि, मां काली तथा श्रीराम दरबार की नयनाभिराम झांकियां दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। एक हाथी सहित डीजे व बैंडबाजा के साथ-साथ श्री गणेशगंज रामलीला समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण साथ-साथ चल रहे थे। भरत मिलाप की एक से बढ़कर एक झांकियां गणेशगंज से निकलकर भैसहिया टोला, इमरती रोड, मुकेरी बाजार, गुड्हट्टी चौराहा, धुंधी कटरा, नबालक का तबेला, त्रिमुहानी, बूढ़ेनाथ रोड होते हुए पुन: गणेशगंज चौराहे पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर श्रीराम का विधिवत पूजन-अर्चन व भव्य आरती की गई तथा भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ सोनी, महामंत्री नरेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण सोनी, उर्फ लाला, मीडिया प्रभारी मुक्ति नाथ गुप्ता सहित दीपचंद्र सोनी, बबलू केशरवानी, गंगाधर मोदनवाल, शीतला प्रसाद वैद्य, राजेश कुमार गुप्त, मिश्रीलाल सेठ, हीरालाल सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें